फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल ने दिल्ली में खोल रखे हैं शराब के ठेके : सांपला

Wed, 04 Jan 2017 03:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला रोपड़
विज्ञापन
श्री आनंदपुर साहिब में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओँ के साथ मौजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांपला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पंजाब भाजपा के प्रधान विजय सांपला ने कहा कि सूबे में आप की सरकार आने का भ्रम सोच कर बैठे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रदेश को नशा मुक्त करने के ब्यान दे रहे हैं, जबकि उन्होंने दिल्ली के भीतर 450 शराब के ठेके खोल रखे हैं। 
विज्ञापन


विजय सांपला श्री आनंदपुर साहिब में पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि झूठ बोलने में माहिर केजरीवाल एसवाईएल नहर के मुद्दे पर पंजाब में आकर और दिल्ली जाकर कुछ और बयान देते हैं। 

कैप्टन अमरिंदर सिंह पर निशाना साधते हुए विजय सांपला ने कहा कि जो व्यक्ति मुख्यमंत्री के होते कभी अपने मंत्रियों तक को मिलने का समय नहीं देता था और जिसने मुख्यमंत्री बनते ही नई नौकरियों पर पाबंधी लगाकर बेरोजगारी को बढ़ावा दिया था, वह आज किस मुंह के साथ सूबे के लोगों से कांग्रेस सरकार लाने की प्रार्थना कर रहे हैं।
विज्ञापन

सांपला ने पंजाब में तीसरी बार फिर से अकाली-भाजपा गठजोड़ सरकार आने का दावा किया। इस मौके पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, इकबाल सिंह लालपुरा और अरविंद मित्तल भी मौजूद थे।

विजय संकल्प रथ यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत
भारतीय जनता पार्टी पंजाब के अध्यक्ष विजय सांपला की अगुवाई में विजय संकल्प रथ यात्रा के दूसरे चरण की शुरुआत तख्त श्री केसगढ़ साहिब में नतमस्तक होने बाद हुई। विजय रथ यात्रा का श्री आनंदपुर साहिब में गुरु रविदास चौक, गंगूवाल, ढेर, भानूपली, ब्रह्मपुर, नंगल रेलवे रोड और ट्रक यूनियन चौक में ढोल धमाके के साथ स्वागत किया गया।

हजारों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने रथ पर सवार पार्टी नेताओं पर जगह-जगह फूलों की वर्षा की। सांपला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार ने पंजाब में विकास की लहर चलाई है और यह लगातार जारी रहेगी। उन्होंने दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के 350 साला प्रकाश पर्व की बधाई देते हुए सांपला ने कहा कि प्रकाश पर्व मनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से सौ करोड़ का फंड दिया गया है। पंजाब सरकार की ओर से संगत को तख्त श्री पटना साहिब की यात्रा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

यात्रा के दौरान भारतीय जनता पार्टी के संगठन महासचिव दिनेश कुमार, कैबिनेट मंत्री मदन मोहन मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश महासचिव मनजीत सिंह राय, जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव विनीत जोशी व विजय पुरी, फारेस्ट डेवलपमेंट कार्पोरेशन की चेयरपर्सन रीना जेटली, जिला अध्यक्ष योगेश सूद, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. ईश्वर सरदाना, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शिवबीर सिंह राजन, महासचिव अमित सांपला, भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष जतिंद्र सिंह अटवाल, नगर काउंसिल नंगल के पूर्व प्रधान राजेश चौधरी भी मौजूद थे।
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें