फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बंदा सिंह बहादुर को सुल्तान-ए-कौम की उपाधि दी जाए’

Sat, 19 Mar 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला की पंजाबी यूनिवर्सिटी में आयोजित कान्फ्रेंस में पहुंची शख्सियतों को सम्मानित करते डा. गुरमोहन सिंह वालिया। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
बाबा बंदा सिंह बहादुर को सुल्तान-ए-कौम का खिताब दिलाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से मांग की जाएगी। यह बात शनिवार को एसजीपीसी के मुख्य सचिव हरचरन सिंह ने कही। वे पंजाबी यूनिवर्सिटी में बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में कराई कान्फ्रेंस के समापन के मौकेपर बोल रहे थे। इस कान्फ्रेंस का आयोजन भाई गुरदास चेयर और पंथ रतन जत्थेदार गुरचरन सिंह टोहड़ा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से किया गया था।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बहुत जल्द फतेहगढ़ साहिब में बाबा बंदा सिंह बहादुर की याद में एक बड़ा म्यूजियम बनाया जाएगा। भाई गुरदास चेयर को हर तरह का सहयोग दिया जाएगा, ताकि वे बिना किसी रुकावट के निरंतर ऐसे काम करते रहे। विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे श्री गुरु ग्रंथ साहिब वर्ल्ड यूनिवर्सिटी फतेहगढ़ साहिब के वीसी डा. गुरमोहन सिंह वालिया ने कहा कि इस तरह की गतिविधियां यूनिवर्सिटी में भी कराई जाएंगी।

मुख्य वक्ता सतनाम सिंह चाना ने कहा कि बंदा सिंह बहादुर केवल सिखों के ही नहीं, बल्कि विश्व के दबे-कुचले लोगों के महानायक है। बाबा बंदा सिंह बहादुर संप्रदाय के एसएस पाहवा ने बंदा सिंह बहादुर की पत्नी माता साहिब कौर के बारे में विशेष पेपर पढ़ा। विभाग के चेयरमैन और मुख्य प्रबंधक डा. सरबजिंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही बाबा बंदा सिंह बहादुर अभिनंदन ग्रंथ तैयार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें