फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: मामले की जांच को पहुंचे एएसआई की फाड़ी वर्दी, पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की

विज्ञापन
विज्ञापन
-बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ थाना पातड़ां में केस दर्ज, गिरफ्तारी नहीं
विज्ञापन

-
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला। शिकायत पर मामले की जांच को पहुंचे एएसआई की पिता-पुत्र ने वर्दी फाड़ दी। इतना ही नहीं बचाव में आगे आई पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की भी की और धमकियां दीं। पातड़ां पुलिस ने मामले में बाप-बेटे समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान हरी सिंह, उसके पिता निरभै सिंह और पत्नी रवीना रानी निवासी गांव हामझेड़ी शामिल हैं।
विज्ञापन

एएसआई जय प्रकाश की शिकायत के मुताबिक गांव हामझेड़ी के रहने वाले सोनी सिंह की तरफ से शिकायत मिली थी कि उसका भाई हरी सिंह शराब के नशे में परेशान कर रहा है और उसके घर के आंगन में आग लगाने की कोशिश कर रहा है। जब एएसआई जय प्रकाश अपनी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, तो आरोपी हरी सिंह अपने भाई सोनी सिंह के घर उसकी स्कूटरी को आग लगाने के लिए माचिस हाथ में लिए खड़ा था। उसके साथ पिता निरभै सिंह भी मौजूद था। एएसआई ने आरोपी हरी सिंह को समझाने की कोशिश की, तो आरोपी उल्टा उसके गले पड़ गए। इसी बीच हरी सिंह की पत्नी रवीना रानी भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद आरोपियों ने एएसआई के गले में हाथ डालकर धक्का-मुक्की की और वर्दी के बटन तोड़ दिए व बाईं तरफ वाली साइड भी फाड़ दी। जब बाकी के पुलिस कर्मचारियों ने छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की की और जान से मारने की धमकियां देने लगे। इस शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें