फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉर्डर पर रास्ता खुलते ही हर कीमत पर जाएंगे दिल्ली: पंधेर

Tue, 30 Jul 2024 08:10 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-
राजपुरा। किसान नेता सरवण सिंह पंधेर शंभू बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने बताया शंभू बॉर्डर पर किसान 13 फरवरी से लगातार धरने पर बैठे हैं। जब हरियाणा सरकार रास्ता खोल दिया जाएगा तो हम हर कीमत पर दिल्ली जाएंगे। कड़कती धूप में बैठे किसान अपने हकों के लिए लड़ रहे हैं।
पानी, बिजली, की सप्लाई ठीक नहीं है। हम राजपुरा के गगन चौक पर धरना लगाने लगे तो प्रशासन ने हमें जल्द पानी, बिजली की समस्या का समाधान हो जाने की बात कही थी, लेकिन अभी पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है।इसलिए घनौर के डीएसपी बूटा सिंह को इस संबंध में बातचीत कर कहा गया है कि हमारी आधी समस्या तो हल हो गई है, लेकिन पूरी तरह से नहीं हो पाई है। उन्होंने सभी समस्याओं का जल्द हल करने का भरोसा दिलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंधेर ने बताया कि शंभू बॉर्डर का रास्ता हमारी तरफ से नहीं रोका गया है। हम तो शांतिपूर्वक दिल्ली जाना चाहते हैं, लेकिन हमें अपने देश की ही सरकार दिल्ली जाने से रोक रही हैं। पत्रकारों ने जब पूछा कि धरने से आम लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पंजाब का कारोबार काफी मंदी की मार झेल रहा है। इसके जवाब में पंधेर ने कहा इसकी जिम्मेदार सरकार है न कि किसान। शंभू बॉर्डर पर बैठे किसानों ने कोई रास्ता नहीं रोका गया, बल्कि हरियाणा सरकार की तरफ से रास्ते रोके गए हैं। इस अवसर पर किसान नेता मनजीत सिंह घुमाना सहित सभी जत्थेबंदियों के नेता सरवन सिंह पंधेर के साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें