फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल, नीतिश कुमार से मिलेगी किसान जत्थेबंदी

Sat, 07 May 2016 03:12 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
किसान - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण लाखों के कर्ज तले दबे किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं। इस मसले को लेकर जल्द ही किसानों की जत्थेबंदी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और बिहार के सीएम नीतिश कुमार से मिलेगी। इस मुलाकात दौरान किसानों के आर्थिक मसलों पर ठोस रणनीति बनाने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी यहां जारी बयान में इंडियन फार्मर्स एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रधान सतनाम सिंह बहिरू ने दी। उन्होंने बताया कि जत्थेबंदी की ओर से राजसी प्लेटफार्म से किसानों के मसलों की आवाज बुलंद करने के लिए केजरीवाल और नीतिश कुमार को पत्र लिखकर मीटिंग का समय मांगा है। इस दौरान किसानों के आर्थिक मसलों पर विचार किया जाएगा। दोनों नेताओं को केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की ओर से लिए जा रहे किसान विरोधी फैसलों के बारे में अवगत कराया जाएगा। 

देश की 13 प्रमुख किसान जत्थेबंदियों ने एक सरब सांझे भारतीय किसान मंच के बैनर तले पिछले साल दो अक्तूबर से लाल बहादुर शास्त्री की समाधि से किसान कर्ज मुक्ति आंदोलन शुरू किया है। उसको देश के कोने-कोने में प्रचंड करने के लिए 10 मई को चेन्नई और 11 मई को लखनऊ में नेशनल किसान कनवेंशन की जा रही है जिनमें सरब सांझे किसान मंच की ओर से अपनी अगली रणनीति का एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें