फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी, झोपड़ियों के बच्चों को पिलाया पोलियो ड्राप

Sun, 29 May 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
झुग्गी में रहने वाले बच्चों पोलियो रोधी दवा पिलाते सेहतकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 29 मई से 31 मई तक चलने वाली पल्स पोलियो टीकाकरण मुहिम की शुरुआत सिविल सर्जन डॉ. हरिंदर कौर ने की। इस मुहिम के तहत भट्ठे, झुग्गी झोपड़ियों, फैक्टरियों में 0 से 5 वर्ष की आयु के बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई गई। जिला टीकाकरण अफसर डॉ. पुरुषोत्तम दास ने बताया कि माइग्रेटरी आबादी के 16866 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाने का लक्ष्य तय किया गया है। इसके लिए 122 घर में जाने वाली और 20 मोबाइल टीमों ने मुहिम के पहले दिन 7640 बच्चों को पोलियोरोधी दवा पिलाई। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर भी चार मॉनीटरिंग टीमों ने जिनमें डॉ. सुखमिंदर सिंह, डॉ. लक्ष्मण सिंह, डॉ. जगदीश सिंह, परमिंदर सिंह, इंद्रजीत सिंह, बलविंदर सिंह, हरपाल सिंह, सुनील कुमार शामिल थे ने फील्ड में चल रहे काम को मॉनिटर किया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें