फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में बीसीए के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत

Sun, 29 May 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, फतेहगढ़ साहिब
विज्ञापन
मृतक विद्यार्थी मुद्दसर की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खमाणों सब-डिवीजन के संघोल इलाके स्थित कोरडिया ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूटस के हॉस्टल में बीसीए फाइनल के एक विद्यार्थी की संदिग्ध हालात कैंपस हॉस्टल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मुद्दसर पुत्र राशिद निवासी अनंतनाग जम्मू-कश्मीर के तौर पर हुई है। खमाणों पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


संस्थान प्रशासन का कहना है कि उक्त विद्यार्थी जैसे ही रविवार सुबह दस बजे अपने हॉस्टल के कमरे से उठकर दरवाजा खोलने गया तो दरवाजे की कुंडी से हाथ फिसलने के कारण उसका सिर पीछे लगीं टाइलों के कोने से जोर से जा लगा। उसे तुरंत खमाणों सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई।

इस पर  एसएचओ हरविंदर सिंह ने घटना के संबंध में जांच बैठा दी है। एसएचओ ने बताया कि मृतक के परिजनों के आने के बाद ही अगली कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतक मुद्दसर का दो जून को आखिरी पेपर था। घटना पर संस्था के प्रमुख लार्ड दलजीत राणा, कैंपस प्रेसीडेंट सुनील गोयल और उर्मिला वर्मा ने घटना पर शोक जताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें