फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में शराब ठेका खुलने के खिलाफ धरना

Sat, 02 Apr 2016 03:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
ध्‍ारना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले के गांव घोड़ेनाब में नया शराब ठेका खुलने का गांववासियों ने विरोध जताते हुए रोष धरना लगाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गांववासियों ने एलान किया कि वह गांव में किसी भी सूरत में ठेका नहीं खुलने देंगे। इस मौके पर ब्लाक समिति सदस्य सतगुर सिंह, गुरसेवक सिंह ने कहा कि 31 मार्च को शराब ठेकों की हुई नीलामी में उनके गांव में शराब ठेकेदार ठेका खुलने जा रहा है, जिसका पता चलते ही गांववासियों में रोष पनप उठा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गांववासियों ने एकजुट होकर फैसला किया है कि वे अपने गांव में शराब ठेका नहीं खुलने देंगे। इससे जहां गांव के नौजवानों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा, वहीं ठेके के कारण गांव की लड़कियों को भी परेशानी झेलनी पड़ेगी। इसके मद्देनजर वह गांव में शराब ठेका खोलने का डटकर विरोध कर रहे हैं। इस मौके पर शमशेर सिंह, प्रगट सिंह, लक्खा सिंह, सुखा सिंह, सुखवंत सिंह, जसविंदर कौर, सरबजीत कौर, सुखपाल कौर सहित अन्य मौजूद थे। लोगों के बढ़ते रोष को देखते हुए थाना लहरा से पहुंची पुलिस टीम ने गांववासियों को भरोसा दिलाया कि उनकी सहमति के बिना गांव में शराब ठेका नहीं खुलने दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें