फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेटली के खिलाफ ज्वेलरों ने किला चौक में किया रोष प्रदर्शन

Sat, 02 Apr 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
पटियाला में मांगों को लेकर केंद्र के खिलाफ बैठक करते ज्वेलर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के खिलाफ गुस्साए ज्वेलरों ने किला चौक में इकट्ठा होकर धरना दिया और नारेबाजी की। इस मौके पर ब्रांडेड व नान ब्रांडेड ज्वेलरी पर लगाई एक्साइज ड्यूटी हटाने और दो लाख से अधिक के गहने खरीदने वाले ग्राहक से पैन कार्ड लेना अनिवार्य करने का विरोध किया गया। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन


सराफा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान मनोज सिंगला, महासचिव अशोक गर्ग, स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान सतपाल वर्मा, स्वर्णकार संघ के प्रधान भीमसेन ने कहा कि ज्वेलर और सोना व्यापारी अपनी मांगों पर डटे हुए हैं और उन्होंने केंद्रीय टैक्सों के खिलाफ अपना संघर्ष और तेज कर दिया है क्योंकि केंद्र सरकार की ओर से लगाए गए टैक्स ज्वेलरों के हित में नहीं हैं। इन टैक्सों के साथ सोना व्यापारियों को इंस्पेक्टरी राज और अन्य मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। इससे सोना व्यापार में मंदी का दौर शुरू हो जाएगा और कम पढ़े-लिखे कारीगरों के लिए हिसाब-किताब रखना मुश्किल हो जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें