फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में तीन नौजवानों की मौत

Wed, 20 Apr 2016 02:36 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, राजपुरा
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
इलाके में दो अलग अलग सड़क हादसों में तीन नौजवानों की मौत हो गई और एक गंभीर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जनसूआ पुलिस चौकी प्रभारी जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि सोमवार देर शाम जनसूआ गज्जुखेड़ा रोड पर गांव जनसूआ के नजदीक एक तेज रफ्तार अज्ञात कार चालक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार मोहन लाल (30) निवासी खेड़ा गज्जु सड़क पर गिर गया और गंभीर घायल हो गया। उसी समय दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे जनसूआ निवासी कुलविन्द्र सिंह व विक्की को भी उक्त तेज रफ्तार कार ने अपनी चपेट में लिया।
विज्ञापन


इससे कुलविन्द्र और विक्की भी गंभीर घायल हो गए। तीनों को सिविल अस्पताल में लाया गया जहां पर डाक्टरों ने मोहन लाल व कुलविन्द्र सिंह को मृतक करार दे दिया जबकि विक्की को चंडीगढ़ की अस्पताल जीएमसीएच सेक्टर 32 रेफर कर दिया। इसी प्रकार गांव चतरनगर के नजदीक एक मोटरसाइकिल को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी जिसके चलते मोटरसाइकिल सवार वीरा सिंह निवासी सलेमपुर शेखां गंभीर घायल हो गया। उसे सिविल अस्पताल में लाया गया, लेकिन उसकी नाजुक हालत देखते हुए डाक्टरों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। जहां पर पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने उक्त तीनों मृतकों के वारिसों के बयानों के आधार पर ट्रैक्टर ट्राली व अज्ञात कार चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें