फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांझी जमीन पर कब्जे के विरोध में आप के खिलाफ उतरे गांववासी

Wed, 14 Sep 2016 10:17 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, संगरूर
विज्ञापन
सुनाम के गांव अकालगढ़ में आम आदमी पार्टी के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव अकालगढ़ की सांझी जमीन पर आम आदमी पार्टी के एक वर्कर व उसके साथियों द्वारा किए कब्जे के विरोध में यूथ कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष दमन बाजवा के नेतृत्व में गांव वासियों ने आप के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया और धरना दिया।
विज्ञापन


इस दौरान गांव के लोग हाथों में आप के खिलाफ लिखे बैनर व बोर्ड थामे हुए थे। गांव वासियों ने चेतावनी दी कि तुरंत कब्जा नहीं हटाया गया तो गांव में आप के किसी नेता को दाखिल नहीं होने दिया जाएगा।  

दमन बाजवा व हरमन बाजवा ने कहा कि गांव के एक आप पार्टी के नेता ने गांव के खेल मैदान के रूप में इस्तेमाल होने वाली सांझी जमीन पर कब्जा कर लिया है और समूचे गांव में इसके प्रति रोष है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले की पूरी जानकारी डीसी संगरूर को दे दी गई है।
विज्ञापन


उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द इस जमीन को कब्जे से मुक्त नहीं किया गया तो गांव में आप के किसी भी नेता घुसने नहीं दिया जाएगा और तीखा विरोध किया जाएगा। इस मौके पर बलजिंदर सिंह, करतार सिंह, सुरजीत कौर, मनजीत कौर, महिंदर कौर हाजिर थे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें