फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंट्रल जेल में हवालातियों से स्मैक बरामद

Fri, 28 Dec 2012 05:30 AM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। सेंट्रल जेल में दो हवालातियों से तलाशी के दौरान जेल कर्मचारियों ने वीरवार को स्मैक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर त्रिपडी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वीरवार को सेंट्रल जेल में कैदियों और हवालातियों की रूटीन चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान जब हवालाती कुलजीत सिंह निवासी आदर्श कालोनी पटियाला, जो नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में ट्रायल पर है और हवालाती गुरप्रीत सिंह निवासी घग्गा जो कत्ल के केस में ट्रायल पर है, इन दोनों की तलाशी ली गई, तो दोनों से एक-एक ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपियों के खिलाफ जेल सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर त्रिपड़ी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें