फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली करेंसी चलाने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Patiala
विज्ञापन
विज्ञापन
राजपुरा। शंभू पुलिस ने जाली करेंसी का धंधा करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को डेढ़ लाख रुपये की जाली करेंसी सहित गिरफ्तार किया है। सभी पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसएसपी पटियाला गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि शंभू थाना के एएसआई सोहन सिंह ने पुलिस पार्टी के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग अंबाला रोड गांव बपरौर के पास नाका लगा रखा था। इस दौरान पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर गांव चमारू के पास बंद पड़े पेट्रोल पंप पर नोटों की गिनती कर रहे चार लोगों को दबोच कर उनसे एक-एक हजार के डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। नोटों की जांच करने पर सभी नोट जाली पाए गए। एसएसपी ने बताया कि जाली करेंसी सहित पकड़े गए चार लोगों फिरंगी कुमार निवासी गांव तुमकड़ीया से 50 हजार, सोना लाल निवासी गांव नौतन से 50 हजार, अमन कुमार निवासी गांव मंगलपुरा से 25 हजार, रमाकांत यादव निवासी गांव बिनटोली से 25 हजार के जाली नोट बरामद किए गए। चारों आरोपी जिला बेतिया बिहार के रहने वाले हैं।
एसएसपी ने बताया कि चारों आरोपियों ने माना है कि वह पहले भी चार बार करीब 10 लाख रुपये की जाली करेंसी पंजाब में चला चुके हैं। आरोपियों के मुताबिक वह पंजाब के राजपुरा, लुधियाना और जालंधर में पकड़ी गई जाली करेंसी चलाने वाले थे। इसके लिए योजना बना रहे थे। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आरोपी बिहार में कहां से जाली करेंसी लेकर आते थे। पुलिस रिमांड के बाद और भी कई अहम खुलासे होने की संभावना है। इस मौके पर एसपी राजपुरा भूपिन्द्र सिंह खटड़ा, शंभू थाना प्रभारी मनजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें