पटियाला। पटियाला में बुधवार को आठ कोरोनो पाजिटिव केस सामने आए। इनमें यूके से लौटे दो विदेशी यात्री भी शामिल रहे। सिविल सर्जन डा. प्रिंस सोढ़ी ने बताया कि बुधवार को आठ कोविड पाजिटिव केस सामने आए। इनमें तीन ब्लाक कौली व पांच पटियाला शहर से संबंधित मरीज शामिल रहे। जिसके बाद अब जिले में कोविड पाजिटिव केसों की गिनती 49108 हो गई है।
पटियाला नजदीकी एक गांव से यूके से आए एक ही परिवार के चार मेंबरों के आठवें दिन नियमों मुताबिक कोविड टेस्ट कराए गए। जिनमें से दो कोविड पाजिटिव पाए गए। इन मरीजों का जिनोम सिक्वेंसिंग के माध्यम से वेरिएंट का पता लगाने के लिए सैंपल लैब में भेज दिए गए हैं।
जांच रिपोर्ट आने तक इनको आइसोलेट करते हुए माता कौशल्या अस्पताल के आइसोलेट केंद्र में दाखिल करवा दिया गया है। इनकी कांट्रेक्ट ट्रेसिंग जारी है और संपर्क में आए व्यक्तियों के सैंपल लिए जाएंगे। अब तक दिसंबर महीने में 2293 विदेशी यात्री पटियाला जिले में पहुंचे हैं। जिनमें से 298 हाई रिस्क देशों से आए हैं। जिनको घरों में क्वारेंटाइन करते हुए 8वें दिन दोबारा टेस्ट किया जा रहा है। अब तक 173 प्राप्त रिपोर्टों में से दो पाजिटिव पाए गए हैं।