फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली दल मीटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
अकाली दल पटियाला शहरी जत्थेबंदक ढांचे का एलान
विज्ञापन

टकसाली नेता सरूप सहगल रूठे, कोहली परिवार गैर हाजिर रहा
चुने ओहदेदारों को एसजीपीसी पूर्व प्रधान बडूंगर ने सिरोपा पहनाकर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शिरोमणि अकाली दल पटियाला शहरी के प्रधान हरपाल जुनेजा ने मंगलवार को यहां पटियाला शहरी के जत्थेबंदक ढांचे का एलान किया। जत्थेबंदक ढांचे के एलान को रखी बैठक में उस समय हो-हल्ला मच गया, जब टकसाली अकाली परिवार से संबंधित सरूप सिंह सहगलने आरोप लगाया कि बैठक में बाहरी इलाकों के नेताओं को बोलने के लिए समय दिया जा रहा है, लेकिन स्थानीय नेताओं को दर किनार किया जा रहा है।
वह टकसाली अकाली परिवारों को नजरअंदाज करने के आरोप लगाते हुए रूठ कर मीटिंग हाल से बाहर की तरफ चले गए। माहौल को संभालने के लिए तुरंत कुछ सीनियर नेता बाहर गए और सहगल को मना कर दोबारा से मीटिंग हाल में लाए। सहगल फिर भी नहीं रुके और मीडिया के सामने टकसाली परिवारों को नजरअंदाज करने का मुद्दा उठाया। मीटिंग से टकसाली अकाली परिवार से संबंधित पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह कोहली व उनका बेटा पूर्व मेयर अजीत पाल सिंह कोहली भी गैरहाजिर रहे। बजाज परिवार की हाजिरी भी बैठक में देरी से लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकाली दल पटियाला शहरी के जत्थेबंदक ढांचे में रविंदरपाल सिंह जोनी कोहली को महासचिव नियुक्त किया गया। पटियाला शहरी की कोआर्डिनेशन कमेटी का ऐलान भी किया गया। सुखबीर सिंह को खजांची, अमरजीत सिंह बठला को सचिव, महिंदरपाल सिंह सोढ़ी को सचिव, कोआर्डिनेटर पटियाला शहरी-दो नरदेव सिंह आकड़ी और अजय थापर को मीडिया सचिव, आकाश शर्मा बाक्सर को दफ्तर इंचार्ज, जसविंदरपाल सिंह चड्डा व तरलोक सिंह टोहड़ा को जत्थेबंदक सचिव नियुक्त किया गया। सभी ओहदेदारों को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व प्रधान किरपाल सिंह बंडूगर व अन्य नेताओं ने सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें