फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा भारती किया जल सेवा करने वालों को सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जल सेवा करने वालों को किया सम्मानित
विज्ञापन

राजपुरा। सेवा भारती की ओर से बीते कई सालों से चल रहे रेलवे स्टेशन पर जल समारोह करवाया गया। इसमें रेलवे स्टेशन पर जल सेवा करने वालों को सम्मानित करने के साथ सिलाई केंद्र में सिलाई सीखने वाली बहनों को सर्टिफिकेट दिए गए। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर समाजसेवी विपिन भटेजा, स्टेशन अधीक्षक अशोक आर्य, आरपीएफ पुलिस चौकी इंचार्ज अनुज कुमार पहुंचे। उन्होंने यात्रियों को जल पिलाकर समारोह का आगाज करवाया। इस दौरान सेवा भारती के मंत्री प्रदीप, नवदीप अरोड़ा ने पानी को बचाने पर लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर सेवा भारती के अध्यक्ष विनोद कौशल, उपाध्यक्ष रवि आहूजा, प्रेम प्रकाश, भारत भूषण कामरा, रजिंदर पासी, नरेश वधवा, जगुल किशोर, शाम लाल, नरेश पपनेजा, रवि शंकर, अजीत सिंह, एसके सूद, वेदप्रकाश खन्ना, तरसेम लाल, मदन लाल, कविता रानी, रंजना जैन, मंजीत कौर, हरिन्द्र भारद्वाज और दीपक बांसल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें