फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 30 साल के युवक ने 14 वर्षीय नाबालिग से किया दुष्कर्म, फिर पिला दिया जहर, खुद भी पीया

Fri, 09 Aug 2024 05:54 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला

सार

पंजाब के पटियाला में 30 वर्षीय युवक ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने किशोरी को जहर पिला दिया और बाद में खुद भी पी लिया। 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पटियाला के निकटवर्ती कस्बा सन्नौर में 14 साल की नाबालिग को बहाने से श्मशानघाट में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने व फिर जहरीली दवा पिलाने का मामला सामने आया है। बाद में आरोपी युवक ने खुद भी यह दवा पी ली। थाना सन्नौर के इंचार्ज हरविंदर सिंह के मुताबिक बच्ची व युवक दोनों की हालत अब स्थिर है। नाबालिग की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपी की पहचान 30 साल के गुरध्यान सिंह निवासी गांव करनपुर के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक युवक अविवाहित है और कोई कामकाज नहीं करता है।

विज्ञापन


पीड़िता की मां ने पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक 29 जुलाई की दोपहर करीब डेढ़ बजे किसी ने बताया कि उसकी नाबालिग बेटी और आरोपी गुरध्यान सिंह गांव के श्मशानघाट में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। दोनों के मुंह से झाग निकल रही है। वह श्मशानघाट पहुंची, तो वहां आरोपी का परिवार भी आ गया। पीड़िता को इलाज के लिए पटियाला के सरकारी राजिंदरा अस्पताल दाखिल कराया गया। अगले दिन पुलिस ने किशोरी का बयान दर्ज किए थे। 

मां के मुताबिक उस समय बदनामी के डर से नाबालिग ने बयान दिया था कि उसने गलती से जहरीली दवा पी ली थी, लेकिन बाद में सात अगस्त को उसकी लड़की ने बताया कि 29 जुलाई को घटना वाले दिन आरोपी गुरध्यान सिंह ने बहाने से उसे श्मशानघाट बुलाया था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में उसे जहरीली दवा पिला दी और खुद भी पी ली। पुलिस ने पीडित बच्ची की मां के बयान पर गुरध्यान सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सन्नौर के इंचार्ज हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें