फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने का झांसा देकर करीब 22 लाख ठगे

Wed, 09 Oct 2013 10:28 PM IST
अमर उजाला पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला।  विदेश भेजने का झांसा देकर आधा दर्जन ट्रेवल एजेंटों ने दो अलग-अलग केसों में करीब 22 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पुलिस ने पीड़ित व्यक्तियों के बयान पर आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व साजिश रचने की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पहले केस में हरविंदर सिंह और रजिंदर सिंह दोनों निवासी गांव लोट ने बख्शीवाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके मुताबिक ट्रेवल एजेंटों रावरिंदर सिंह, जसवीर सिंह, गुरजंट सिंह निवासी सियाम सिंह वाला फतेहगढ़ जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान)ने शिकायतकर्ताओं को विश्वास में लेकर उन्हें आस्ट्रेलिया भेजने के लिए 17 लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


 लेकिन बाद में आरोपी ट्रेवल एजेंटों ने शिकायतकर्ताओं को न तो आस्ट्रेलिया भिजवाया और न ही पैसे वापस किए। पैसे मांगने पर दोनों को धमकियां देने लगे।

 इस बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
उधर कुलदीप सिंह निवासी गुरू नानक नगर राजपुरा जिला पटियाला ने सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपियों त्रिलोचन सिंह, उसकी श्रद्धा दास निवासी बाबा जीवन सिंह नगर पासी रोड पटियाला, ट्रेवल एजेंट हरप्रीत सिंह निवासी संखेश्वर सोसाइटी बडोदा गुजरात ने उससे व उसके अन्य साथियों से चार लाख 26 हजार 500 रुपये लिए थे।
विज्ञापन


वादे के मुताबिक शिकायतकर्ताओं को दो साल के वर्क परमिट पर दुबई भेजना था। लेकिन बाद में विदेश न भिजवाया और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें