फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फूलों का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
‘फूलों की खेती से छोटे किसानों को भी मुनाफा’
विज्ञापन

पटियाला के बारादरी बाग में दो दिवसीय गुलदाउदी मेला शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
पटियाला।
शहर के एतिहासिक बारादरी बाग में बुधवार से दो दिवसीय गुलदाउदी मेला शुरू हो गया। इसका उद्घाटन विधायक हरदियाल सिंह कंबोज, मदन लाल जलालपुर ने किया।। इस दौरान कंबोज ने कहा कि फूल और सब्जियों की काश्त कर आने वाले सुनहरी इंकलाब से ही पंजाब की किसानी को बचाया जा सकता है। किसानों को ऐसे मेलों में आकर फूल और इनके बीजों की काश्त की ओर ध्यान देना चाहिए। उन्हें सीखना चाहिए कि किस तरह से नए काम कर आमदन को बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

घन्नौर के विधायक मदन लाल जलालपुर ने कहा कि फूलों की खेती से छोटे किसान भी बड़ा मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिला स्तर पर इस तरह के मेले लगाने के साथ-साथ बागवानी विभाग को सब डिवीजन स्तर पर भी इस तरह के प्रयास करने चाहिए। इससे ज्यादा से ज्यादा किसान इन मेलों का फायदा ले सकें। सीएम के ओएसडी अमृत प्रताप सिंह सेखों, बागवानी विभाग के डायरेक्टर पुष्पिंदर सिंह औलख, डिप्टी डायरेक्टर सवरन सिंह मान ने फूलों की काश्त करने वाले जिले के किसानों को सम्मानित किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें