फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला : गांव झिल में 18 नए डायरिया के केस मिले, 282 हुई कुल संख्या, 15 मरीज अस्पतालों में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। गांव झिल में डायरिया के केस लगातार बढ़ रहे हैं। शनिवार को गांव में 18 नए डायरिया के केस मिले, जिससे डायरिया से बीमार मरीजों की संख्या 282 हो गई। वहीं 15 मरीज हालत खराब होने के कारण शहर के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने बताया कि गांव झिल में डायरिया फैलने के बाद अब तक कुल 44 मरीजों को हालत गंभीर होने के चलते अस्पतालों में दाखिल कराया गया है। इनमें से 29 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी देकर घरों को भेज दिया गया है। इस समय 15 मरीज पटियाला के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। सीएमओ ने शनिवार को भी अपनी टीम के सदस्यों के साथ प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
इस मौके पर उन्होंने बताया कि गांव की धर्मशाला में अस्थायी तौर पर स्थापित की गई डिस्पेंसरी में बीमार लोगों का इलाज जारी है। मरीजों की जांच के बाद उन्हें जरूरी दवाएं मुहैया कराई जा रही हैं। इसके अलावा रेफरल सुविधा के लिए एंबुलेंस समेत अन्य पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। गांव में सेहत विभाग के कर्मचारियों की ओर से लोगों को घर-घर सर्वे के दौरान पंफलेट बांटते हुए ग्रुप मीटिंगों के जरिये डायरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। साथ ही लोगों को हाथों को बार-बार धोने, पानी उबाल कर ठंडा करके पीने, खाने-पीने वाली चीजों को ढककर रखने संबंधी भी जागरूक किया जा रहा है। जरूरतमंद लोगों में ओआरएस के पैकेटों का वितरण व पानी को शुद्ध करके पीने के लिए क्लोरीन की गोलियां बांटी जा रही हैं। लोगों को उल्टी व दस्त की शिकायत होने पर तुरंत सेहत विभाग की टीम के साथ संपर्क करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन

गांव झिल से लिए पानी के सैंपल फेल, पीने का पानी अयोग्य पाया गया
गांव झिल में 22 जून को डायरिया फैलने के बाद वहां सप्लाई किए जा रहे पीने के पानी के लिए सभी आठ सैंपल जांच रिपोर्ट में फेल पाए गए हैं। रिपोर्ट में पानी को पीने अयोग्य पाया गया है। हालांकि राहत वाली बात यह रही कि मरीजों के लिए स्टूल सैंपलों की जांच रिपोर्ट में हैजा न होने की पुष्टि हुई है। सिविल सर्जन डॉ. राजू धीर ने गांव में पीने के पानी के लिए सैंपलों की जांच में इनके फेल पाए जाने की पुष्टि करते कहा कि जिला प्रशासन की ओर से गांव समेत बाकी सारे जिले में लोगों को साफ पीने का पानी मिले, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
पटियाला के गांव झिल में 22 जून को डायरिया फैलने के बाद गांव के ट्यूबवेल से एक और नगर निगम की ओर से सप्लाई किए जा रहे पानी के सात सैंपल विभिन्न जगहों पर लगाए नलकों से लिए गए थे। पानी के इन आठ सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ गई है, जिसमें सभी फेल पाए गए हैं। सीएमओ ने माना कि गांव में सप्लाई हो रहा पानी पीने के योग्य नहीं है। उन्होंने बताया कि स्टूल के नमूनों की जांच में लोगों को हैजा न होने की पुष्टि हुई है, जो एक राहत वाली बात है। साथ ही बताया कि गांव में साफ पीने के पानी की सप्लाई यकीनी बनाने को जरूरी कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें