फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को 1563 करोड़ रुपये की हुई गेहूं की अदायगी

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला जिले की मंडियों में रविवार शाम तक आठ लाख 67 हजार 166 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। जिसमें से आठ लाख 66 हजार 151 मीट्रिक टन की खरीद भी की जा चुकी है। अब तक किसानों को 1563.62 करोड़ रुपये की अदायगी की गई है।
विज्ञापन

रविवार को मंडियों में 3248 मीट्रिक टन गेहूं पहुंची और 4391 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। जबकि अब तक खरीदी गेहूं में से पनग्रेन ने कुल 216574 मीट्रिक टन, मार्कफेड ने कुल 223645 मीट्रिक टन, पनसप ने 220166 मीट्रिक टन, वेयर हाउस ने 145449 मीट्रिक टन, वेयर हाउस ने 145449 मीट्रिक टन, एफसीआई ने कुल 60117 मीट्रिक टन और व्यापारियों की ओर से 200 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की गई। उन्होंने बताया कि अब तक मंडियों में पिछले साल की तुलना में 30398 मीट्रिक टन गेहूं की आवक ज्यादा हुई है। मंडियों में आई गेहूं में से 99 फीसदी से ज्यादा की खरीद भी कर ली गई है और खरीदी गेहूं में से 78.14 फीसदी की लिफ्टिंग भी की जा चुकी है। बाकी बिकी गेहूं की भी जिला प्रशासन ने जल्द लिफ्टिंग कराने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें