फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: फर्जी पुलिस अफसर बनकर केस दर्ज कराने की धमकी देकर ठगे 1.14 करोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पटियाला। फर्जी पुलिस अफसर बनकर केस दर्ज कराने की धमकी देकर 1.14 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। अज्ञात आरोपी ने पीड़ित के साथ विभिन्न मोबाइल नंबरों से संपर्क किया। शिकायत मिलने पर पटियाला पुलिस के साइबर क्राइम सेल ने अज्ञात केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पीड़ित की पहचान जवाहर लाल निवासी अजीत नगर पटियाला के तौर पर हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक किसी अज्ञात व्यक्ति ने विभिन्न मोबाइल नंबरों के साथ उसके साथ संपर्क किया और उसके पार्सल से नशीला पदार्थ बरामद होने की झूठी कहानी बनाई। अज्ञात ने खुद को पुलिस अफसर बताया और फर्जी दस्तावेज भेजकर जवाहर लाल से केस दर्ज करने की धमकी देते हुए उससे 1 करोड़ 14 लाख 40 हजार रुपये ठग लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें