परनीत कौर ने कर्जमाफी के सर्टिफिकेट बांटे
अमर उजाला ब्यूरो
राजपुरा।
पूर्व केन्द्रीय विदेश राज्य मंत्री परनीत कौर ने बुधवार को कांग्रेस सरकार की ओर से छोटे किसानों के दो-दो लाख रुपये के माफ किए गए कर्जे से उन्हें बेहद राहत मिल रही है। किसानों की हितैषी कही जाने वाली बादल सरकार ने अपने 10 वर्ष के शासन काल में एक भी किसान का कर्जा माफ नहीं किया। परनीत कौर ने यहां के एक पैलेस में 1200 किसानों को 11 करोड़ 87 लाख रुपये के कर्जे माफी के सर्टिफिकेट बांटने पहुंचीं थीं।
राजपुरा विधायक कंबोज व घनौर विधायक जलालपुर ने कहा कि सूबे में कांग्रेस सरकार बनते ही विकास कार्यों ने तेजी पकड़ ली है। कैप्टन सरकार ने जनता से जो वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है।
इस अवसर पर पीपीसीसी सदस्य निर्भय सिंह मिल्टी, गगनदीप सिंह जौली, पीपीसीसी सचिव मुरलीधर अरोड़ा, लोक भलाई ट्रस्ट के चेयरमैन जगदीश जगा, व्यापार मंडल के प्रधान नरेंद्र सोनी, यशपाल सिंधी, अमनदीप सिंह नागी, गुरदीप सिंह उंटसर, बलदेव सिंह गद्दोमाजरा मौजूद रहे।