फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपिंग साइट पर पिछले 50 सालों में गिराए 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे का जल्द होगा पूरा निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
पटियाला। शहरवासियों को सालों से जमा लाखों मीट्रिक टन कचरे से जल्द निजात मिलने वाली है। पटियाला-सन्नौर रोड स्थित शहर की मुख्य डंपिंग साइट पर 50 साल में गिराए 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे को तीन माह में नष्ट कर दिया जाएगा। डंपिंग साइट पर 6.86 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित बायो रेमीडेशन प्लांट में लगी अत्याधुनिक मशीनों के जरिये 85 फीसदी कचरे से खाद तैयार करने का काम हो चुका है।
विज्ञापन

डंपिंग साइट की कुल जमीन 8.73 एकड़ है और इसमें से तीन एकड़ पर पार्क तैयार किया जाएगा। इसके साथ ही इस पार्क तक जाने के लिए करीब 1200 फुट लंबी और 25 फुट चौड़ी सड़क तैयार की जाएगी, जिसका काम भी शुरू कर दिया गया है।
सन्नौर रोड स्थित शहर की इस मुख्य डंपिंग साइट पर खुले में कचरा गिराया जा रहा था। यह कचरा पर्यावरण को प्रभावित कर रहा है। कई बार चुनावी मुद्दों में शामिल हुई डंपिंग की समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। करीब तीन साल पहले नगर निगम ने डंपिंग साइट पर गिराए जा रहे इस कचरे को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए साइट पर ही बॉयो रेमीडेशन प्लांट स्थापित करने का फैसला लिया था।
विज्ञापन

85 फीसदी कचरे से बन चुकी है खाद
मशीनों के जरिये 1.75 लाख मीट्रिक टन कचरे को छानकर उसमें से खाद निकाल कर अन्य सामग्री को नष्ट करने का काम किया गया है। आकांक्षा नामक कंपनी की ओर से चलाए जा रहे इस बायो रेमीडेशन प्लांट से डंप को पूरी तरह से नष्ट करने का काम तीन महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक कंपनी 85 फीसदी कचरे से खाद बनाने का काम कर चुकी है।
सड़क और पार्क मिली है 80 लाख की ग्रांट
नगर निगम के कमिश्नर केशव हिंगोनिया ने बताया कि सीएम फंड से निगम को डंपिंग साइट के लिए नई सड़क व पार्क तैयार करने के लिए 80 लाख रुपये की ग्रांट मिली हुई है। इस साल के बरसाती सीजन दौरान नए पार्क को हरा-भरा बनाकर शहर के पर्यावरण को और बेहतर बनाया जाएगा। शहर के लोग डंपिंग साइट की तरफ जाने वाली सड़क पर जाना पसंद नहीं करते थे, लेकिन पार्क तैयार होने के बाद वे यहां सैर करने आया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें