फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने दो घंटे बाधित रखा यातायात

Wed, 05 Feb 2014 11:52 PM IST
पठानकोट।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरएसडी परियोजना के प्रोजेक्ट रोड पर ग्रामीणों ने दो घंटे तक यातायात बाधित रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि शाहपुरकंडी गांव की हरिजन बस्ती की आधा किमी सड़क पूरी तरह टूट चुकी है। इससे राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


गुस्साए ग्रामीणों ने बुधवार को डैम प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क को बने छह साल बीत चुके हैं लेकिन रिपेयर करवाने की बात पर प्रशासन चुप्पी साधे बैठा है। उन्होंने बताया कि सड़क की खस्ताहालत के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।

उन्होंने बताया कि बांध प्रशासन ने कॉलोनी क्षेत्र में सड़कों को प्रीमिक्स डालकर बनाया है लेकिन आरएसडी परियोजना की मुख्य सड़क की मरम्मत के लिए प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। ग्रामीणों ने बांध प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर सड़क की मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाया गया तो बांध परियोजना की प्रोजेक्ट रोड पर दोबारा धरना देकर चक्काजाम किया जाएगा।
विज्ञापन


वहीं, आरएसडी के मुख्य अभियंता रोषण लाल मित्तल का कहना है कि जल्द से जल्द सड़क पर प्रीमिक्स डालकर सड़क की मरम्मत की जाएगी। इस मौके पर रणजीत सिंह पठानिया, सोहन लाल, गरीबदास, मोहन लाल, विजय कुमार, योगेश कुमार सन्नी मौजूद थे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें