फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र ने सरहदी इलाकों की खुशहाली छीनी : बादल

Fri, 15 Nov 2013 11:53 AM IST
बटाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने वीरवार को कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां में संगत दर्शन किए। इस अवसर पर बादल ने फतेहगढ़ चूड़ियां ब्लॉक की चालीस पंचायतों को 2,06,41,000 रुपये की ग्रांट जारी की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने पुलिस थाना घन्नियां के बांगर अलीवाल में नई बनी इमारत का उद्घाटन किया और अलीवाल प्राथमिक सेहत केंद्र का नींव पत्थर रखा। लोगों को संबोधित करते हुए बादल ने केंद्र सरकार पर पंजाब के सरहदी इलाकों के विकास के लिए पैकेज मुहैया न करवाने का आरोप लगाया।

बादल ने कहा कि देश के विभाजन और आजादी के बाद पाकिस्तान के साथ हुई जंगों ने पंजाब के सरहदी इलाकों के विकास और खुशहाली को बुरी तरह प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि अमृतसर की तरह कलानौर, फिरोजपुर फाजिल्का और कई और कस्बे हैं, जो कभी सांझे पंजाब के उद्योग केंद्र थे।
विज्ञापन


केंद्र की गलत नीतियों के कारण उद्योग तबाह
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर हल्ला बोलते हुए कहा कि केंद्र में बनने वाली कांग्रेस सरकारों ने इन सरहदी क्षेत्रों के उद्योग, कृषि और दूसरे सेक्टरों के लिए कभी भी कोई पैकेज नहीं दिए जबकि इसके उलट केंद्र ने ऐसी नीतियां बनाईं, जिनके कारण उद्योग यहां से पलायन कर गए।  बादल ने कहा कि ऐतिहासिक कस्बा बटाला का उद्योग भी केंद्र की गलत और तर्कहीन नीतियों के कारण तबाह हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का एजेंडा लोगों को बांटना और सत्ता हासिल करना है, जबकि शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ रचनात्मक एजेंडा लेकर लोगों में जाता है ताकि प्रदेश के विकास को यकीनी बनाया जा सके।  

विकास के नए युग की शुरुआत
बादल ने कहा कि पंजाब सरकार ने राज्य के इन सरहदी क्षेत्रों में विकास का नया युग शुरू करने की कोशिशें शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा की सहूलियतें मुहैया करवाने के लिए इन क्षेत्रों की तरफ विशेष ध्यान दिया गया है। राज्य सरकार की तरफ  से कंटीली तार से पार वाले किसानों को मुआवजा मुहैया करवाया जा रहा है।

जनता के बीच जाना गलत नहीं
संगत दर्शन कार्यक्रमों के बारे में कांग्रेस नेताओं की तरफ  से की जा रही प्रतिक्रियाओं के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि संगत दर्शन में लोगों की समस्याएं सुनना और उनका हल करना कोई गलत बात नहीं है। उन्होेेंने कहा कि वह पहले से ही संगत दर्शन करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि संगत दर्शन का उद्देश्य सरकार और लोगों के बीच की दूरी को खत्म करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब कांग्रेस के प्रधान प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ जमीन मामलों में कार्रवाई पूरी जांच के बाद की जाएगी।

बादल को सम्मानित किया
इस अवसर पर विधानसभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों और पूर्व चेयरमैन पंजाब ट्यूबवेल निगम रवीकर्ण सिंह काहलों ने भी संगत दर्शन प्रोग्राम में लोगों को संबोधित किया। निर्मल सिंह काहलों और रवीकरन सिंह काहलों ने बादल को सिरोपा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव गुरकीरत किरपाल सिंह और डिप्टी कमिश्नर डॉ. अभिनव त्रिखा, ईश्वरचंद्र आईजी बार्डर रेंज,  लोकनाथ आंगरा डीआईजी सहित सभी पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें