फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदाई में निकले पत्थरों पर लिपटे सांप

Thu, 13 Mar 2014 11:58 PM IST
पठानकोट ।
विज्ञापन
विज्ञापन
बैराज बांध की खुदाई के दौरान रावी नदी से निकले शिवलिंग के आकार के पत्थर कौतूहल का विषय बन गए है। वीरवार को उन पत्थरों पर कुछ सांपों के लिपटने से उन्हें देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने इसे दैवीय चमत्कार मान कर वहां पूजा अर्चना की।
विज्ञापन


साथ ही वहां मंदिर निर्माण की मांग करने लगे। नदी से निकले पत्थरों के दर्शन को लोगों की भीड़ उमड़ रही है। निजी कपंनी में कार्यरत कर्मचारियों ने बताया कि जब वह रावी नदी में बांध की खुदाई के लिए जेसीबी चला रहे थे तभी अचानक एक शिवलिंग के आकार का पत्थर जेसीबी से टकराया ।

तब पत्थर को बाहर निकाला गया। कपंनी के कर्मचारियों ने बताया कि जैसे ही उनके द्वारा रेत में से निकाले गए शिवलिंग को बाहर निकाला, उसी समय दो सांप निकल कर शिवलिग के पास आ पहुंचे। सांपों को देख वे डर गए। थोडी देर बाद सांप पत्थरों में छिप गए। बाद में उन्होंने शिवलिंग को उठा कर पेड़ के नीचे रख दिया। इसके बाद से वहां पूजा अर्चना का दौर शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें