फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीवाल में चोरों ने एटीएम लूटा

Thu, 13 Mar 2014 11:49 PM IST
बटाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर से आठ किमी दूर कस्बा अलीवाल में बुधवार रात चोरों ने एटीएम लूट की घटना को अंजाम दिया। चोर पंजाब नेशनल बैंक के इस एटीएम को गैस कटर से तोड़कर नौ लाख बाहर हजार रुपये लेकर भागने में सफल रहे। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


मामले में मामला दर्ज कर चोरों की तलाश तेज कर दी गई है। बताया जाता है कि जब एटीएम पर तैनात सुरक्षा गार्ड वीरवार की सुबह वहां पहुंचा तो उसने शटर का ताला टूटा पाया। उसने तत्काल ही बैंक के मैनेजर को इसकी सूचना दी। बैंक मैनेजर ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। कुछ ही देर में वहां थाना प्रभारी जसवंत सिंह पुलिस कर्मियों के साथ पहुंच गए।

उन्होंने घटना का जायजा लिया। पुलिस के मुताबिक चोर गैस कटर से शटर का ताला काटकर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद गैस कटर से एटीएम काटकर उसमें से कैश निकाल लिया और चंपत हो गए। पुलिस की ओर से चोरों को पकड़ने के लिए डॉग स्क्वायड की टीम भी बुलाई गई है।
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे में कै द हुआ फुटेज         
बटाला। आईओ एएसआई चंद्र प्रकाश ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। एटीएम के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था। जिसकी वजह से एटीएम तोड़ने और लूट करने वाले एक आरोपी की तस्वीर कै मरे में कैद हो गई है। हालांकि उसकी पहचान करने में दिक्कत पेश आ रही है, क्योंकि उसने अपना मुंह ढक रखा था।

नहीं था सुरक्षा गार्ड
बटाला । आम तौर पर बटाला और आसपास के क्षेत्रों में लगे बैंकों के एटीएम पर नाम मात्र ही सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। ऐसा ही कुछ अलीवाल में हुआ। एटीएम पर कोई भी सुरक्षा गार्ड नहीं था। यही वजह है कि चोर वारदात को अंजाम देने में सफल रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें