पंजाब सरकार की ओर से बनाया गया रणजीत सागर बांध बिजली उत्पादन के क्षेत्र में बहुमूल्य योगदान दे रहा है। इस बांध ने पिछले जून माह के दौरान 256.71 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन कर तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 77.01 करोड़ रुपये की बिजली पैदा की है।
यह जानकारी चीफ इंजीनियर रणजीत सागर बांध एसके नाभ ने दी है। उन्होंने बताया कि रणजीत सागर बांध ने 12 अगस्त 2008 से 30 जून 2014 तक 20456 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन किया है। बांध के जरिए तीन रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से 6137 करोड़ रुपये की बिजली का उत्पादन हुआ है।
उन्होंने बताया कि बांध की झील का जल स्तर एक जून 2014 को 520.44 मीटर था, जोकि बढ़कर 30 जृून 2014 को 520.56 मीटर हो गया है। झील के जल स्तर बढ़ने का कारण हिमाचल के चमेरा बांध से पानी छोड़ा जाना है।