फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियाना की दुकान में चोरी

Fri, 27 Nov 2015 10:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
बजरी कंपनी रोड पर चोरों ने एक करियाना की दुकान को अपना निशाना बना 15 हजार रुपये का सामान व नकदी चुरा ली।
विज्ञापन


दुकान के मालिक विजय ने बताया कि वह रोजाना की तरह वीरवार की रात दुकान बंद कर घर चला गया था। शुक्रवार की तड़के उसे किसी ने फोन कर दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। जब उसने दुकान में आकर देखा, तो दुकान में लगाए गए ताले टूटे हुए थे।
विज्ञापन


जब उसने अंदर जाकर देखा, तो दुकान में पड़ा सामान व दोनों गल्ले गायब थे। उन्हाेंने बताया कि चोरों ने उनकी दुकान से पैसों सहित करीब 15 हजार रुपये का सामान चोरी किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें