फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की मासूम से रेप की कोशिश

Wed, 02 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के एक मोहल्ले में तीन साल की बच्ची से दुराचार करने की कोशिश करने वाले एक युवक को पीटकर लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस कर्मियों से भी हाथापाई की।
विज्ञापन


बच्ची के दादा ने बताया कि वह बटाला में तीन दिन पहले अपने रिश्तेदारों के यहां आए थे। मंगलवार की रात उन्होंने वापस जाना था लेकिन किसी कारण वश नहीं जा पाए।

मंगलवार देर रात को करीब दस बजे उनकी पोती अचानक कहीं चली गई। आरोपी युवक विक्की शर्मा उनकी पोती को नजदीक अंधेरे में खड़ी कार के पीछे ले गया और बच्ची से दुराचार करने की कोशिश की।
विज्ञापन


कुछ लोगों ने उसे देख लिया और घेरकर जमकर पीटा। पिटाई के बाद मोहल्ले के लोगों ने आरोपी युवक को पुलिस के हवाले कर दिया। एएसआई बलविंदर कुमार ने बताया कि बच्ची के दादा के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें