फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से छेड़छाड़ करने पर केस दर्ज

Wed, 02 Dec 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
आउटर सिराज निरमंड में महिला के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 354ए, 506 और 34 के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक निरमंड के झियारा गांव निवासी एक महिला ने छेड़खानी को लेकर पुलिस में केस दर्ज करवाया है। महिला ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि वह अपने घर जा रही थी कि उसे अकेला देखकर कुछ शरारती तत्व उसका पीछा करने लगे।
विज्ञापन


उसके अकेलेपन का नाजायज फायदा उठाकर वे उसकी अस्मत लूटने लगे। लिहाजा, किसी तरह से वह अपनी इज्जत बचाकर वहां से भागी। एएसपी निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने महिला के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर सख्त धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें