फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवादार का अधजला शव मिला

Thu, 05 Nov 2015 05:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना घुमाण के अधीन आते गांव शैरोवाल स्थित नाग देवता की जगह पर सेवा कर रहे 60 साल के एक वृद्ध का वीरवार को अधजली हालत में शव मिला है।
विज्ञापन


मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

गांव शैरोवाल के पास एक नागों की जगह पर आठ साल से अवतार सिंह पुत्र चरण सिंह वासी शैरोवाल सेवा कर रहा था। जगह की मुख्य सेवादार जो एक महिला है श्री आनंदपुर साहिब में माथा टेकने गई हुई थी।

केवल अवतार सिंह ही वहां मौजूद था। वीरवार सुबह जब लोगों ने देखा तो वहां अवतार सिंह का अधजला शरीर पड़ा हुआ था। गांव के लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसएचओ घुमाण जरनैल सिंह, एसपी हेडक्वार्टर प्रदीप मलिक और डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर गुरविंदर सिंह पुलिस पार्टी समेत मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


डीएसपी श्री हरगोबिंदपुर गुरविंदर सिंह ने बताया कि मृतक के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था। उसके बाद आग लगा दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें