पुलिस थाना घुमाण में महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
पुलिस को दी शिकायत में जागीर सिंह वासी बरियार ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे हरप्रीत सिंह को विदेश में भेजने के लिए सुखविंदर कौर, हरप्रीत सिंह और गुरप्रीत सिंह वासी कोहाली से नौ लाख रुपये में सौदा तय किया था।
आरोपियों ने इस काम के लिए पहले दो लाख 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद न तो उन्होेंने उनके बेटे को विदेश भेजा और न ही उनके पैसे वापस किए। पुलिस थाना घुमाण में आरोपी मां बेटों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
इसके अलावा पुलिस थाना सिविल लाइन बटाला ने एक युवक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। गगनदीप सिंह वासी जवाहर नगर बटाला ने शिकायत में बताया है कि उसने सिंगापुर जाने के लिए रविंदर सिंह वासी रंगड़ नंगल को एक लाख 97 हजार रुपये दिए थे।
इसके बावजूद आरोपी ने न तो उन्हें सिंगापुर भेजा और न ही पैसे वापस किए। पुलिस ने जांच में आरोप सही पाए। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार है।