फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में जान से मारने की कोशिश, दो लोग घायल

Wed, 18 Nov 2015 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मनवाल में पुरानी रंजिश में दो लोगों पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


उनकी पहचान पंकज (18) पुत्र बलविंद्र कुमार व कैलाशो देवी (55) पत्नी रघुवीर चंद दोनों निवासी मनवाल के रूप में हुई है।

पंकज ने बताया कि उनके गांव के जग्गू और मोहन का लंबे समय से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। सोमवार शाम को जब वह घर पर थे तो जग्गू उनके घर के बाहर आकर उनके पिता के साथ गाली-गलौच करने लगा।

उसने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद वह जैसे ही घर के बाहर आए उन्होंने उनपर हमला कर दिया।

जब उनकी ताई कैलाशो ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की तो उन पर भी उन्होंने हमला कर दिया। लोगों को इकट्ठा होते देख वह दोनों वहां से भाग गए। उन्होंने थाना शाहपुरकंडी की पुलिस को सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें