फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने में पटवारी साथी समेत गिरफ्तार

Mon, 01 Feb 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
विजिलेंस टीम ने सोमवार को तहसील परिसर में रिश्वत लेते हुए पटवारी व उसके एक साथी को रंगे हाथों पकड़ा। पटवारी राजिंदर कुमार अपने साथी जतिंदर कुमार के साथ एक एनआरआई से उसकी जमीन की रजिस्ट्री के लिए रिश्वत ले रहा था। एनआरआई की शिकायत के बाद विजिलेंस ने रंगे हाथों पकड़ा।
विज्ञापन


पठानकोट निवासी एनआरआई गुरमीत सिंह ने चार मरला क्वार्टर में अपनी 19 मरले जमीन की रजिस्ट्री करानी थी। इसके लिए पटवारी राजिंदर कुमार ने 5 लाख रुपये की रिश्वत की मांग रखी। बाद में वह 2 लाख में रजिस्ट्री करवाने के लिए राजी हो गया।

इसके बाद एनआरआई गुरमीत सिंह ने विजीलेस को शिकायत दे दी। इस पर विजिलेंस टीम ने एनआरआई को रिश्वत की राशि की पहली किश्त के रूप में 40 हजार रुपये लेने के लिए तहसील परिसर में बुलाया गया।  पटवारी अपने साथी जतिंदर कुमार के साथ करीब साढ़े तीन बजे पहुंचा।
विज्ञापन


वहीं मौके पर ही विजिलेंस अमृतसर के डीएसपी मनविंद्र सिंह ने टीम के साथ पटवारी व उसके साथी को रंगे-हाथ पकड़ लिया। डीएसपी ने बताया कि पटवारी राजिंदर कुमार निवासी गुरदासपुर व उसके साथी जतिंदर कुमार निवासी प्रेम नगर गुरदासपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को दो फरवरी कोे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें