फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नापाक हरकत: पंजाब में एक सप्ताह में दूसरी बार घुसपैठ, हुसैनीवाला बॉर्डर से पाकिस्तानी नागरिक पकड़ा गया

Mon, 06 Sep 2021 06:15 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

पंजाब के फिरोजपुर जिले में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के बाद पाकिस्तानी नागरिक को पंजाब पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिरोजपुर में एक सप्ताह में दूसरी बार घुसपैठ की वारदात सामने आई है।  
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान बॉर्डर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय हुसैनीवाला सीमा के पास से घुसपैठ कर रहे एक पाक नागरिक को गिरफ्तार किया। बीएसएफ व खुफिया एजेंसियों ने गहन पूछताछ के बाद उक्त घुसपैठिये को थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर, थाना सदर पुलिस ने सोमवार को विभिन्न धाराओं के तहत पाक नागरिक पर मामला दर्जकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बीएसएफ बटालियन-136 के कंपनी कमांडर बंसी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पाक नागरिक मोहम्मद तारिक पुत्र मोहम्मद निवासी गांव खवान, तहसील कमालियां जिला टोबा टेक सिंह (पाकिस्तान) भारतीय सीमा में घुसपैठ कर रहा था। बीएसएफ की चेतावनी के बावजूद वह सरहद पर लगी बाड़ तक पहुंच गया। 

तारिक सरहद पर लगे पिलर नंबर-192/2/3 एस की तरफ से भारतीय सीमा में प्रवेश कर बीओपी बैरियर हुसैनीवाला तक पहुंच गया था। बीएसएफ जवानों ने तारिक को काबू कर गहन पूछताछ के बाद थाना सदर पुलिस के हवाले कर दिया है। तलाशी के दौरान तारिक से कुछ नहीं मिला है।
विज्ञापन


उधर, उक्त मामले की तफ्तीश कर रहे एएसआई करनैल सिंह के मुताबिक पाक नागरिक मोहम्मद तारिक के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। गहन पूछताछ के लिए तारिक को अमृतसर ज्वाइंट इंटेरोगेशन सेंटर भेजा जा सकता है।

बीएसएफ की फायरिंग में पाक तस्कर हुआ था घायल
हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी के पास बुधवार रात यानी दो सितंबर को बीएसएफ की फायरिंग में एक पाकिस्तानी तस्कर घायल हो गया था और दो तस्कर फरार होने में कामयाब हो गए थे। बीएसएफ को मौके से हेरोइन के दो पैकेट भी मिले थे। 

फिरोजपुर में भारत-पाक हुसैनीवाला बॉर्डर से सटी बीएसएफ की चौकी सतपाल के नजदीक रात को बाड़ पार पाकिस्तान की तरफ कुछ हलचल हुई। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। बीएसएफ की गोली से एक पाकिस्तानी तस्कर जख्मी हो गया जबकि दो तस्कर भागने में कामयाब हो गए थे । बीएसएफ ने जख्मी तस्कर को हिरासत में लेकर सिविल अस्पताल में दाखिल कराया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें