फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब: पठानकोट में पाकिस्तानी नाव मिलने से हड़कंप, जासूस गिरप्तार, खुफिया एजेंसियां सतर्क

Wed, 27 Oct 2021 06:51 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तरनाह नाले में पाकिस्तानी वोट मिलने से हड़कंप मच गया। खुफिया एजेंसी पूरे मामले को लेकर बेहद सतर्क हैं। पुलिस और बीएसएफ ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान भी चलाया। वहीं स्टेट ऑपरेशन सेल ने पठानकोट से जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति को दबोचा है। 
विज्ञापन
पाकिस्तानी नाव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे कस्बा बमियाल के तरनाह नाले में पाकिस्तानी नाव मिलने से खुफिया एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। थाना नरोट जैमल सिंह, बमियाल पुलिस और अन्य खुफिया एजेंसियां मामले की जांच में लगी हैं। फिलहाल पठानकोट पुलिस ने नाव की तलाशी लेकर उसे कब्जे में लिया है।जासूसी के आरोप में पठानकोट में स्टेट ऑपरेशन सेल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नाव पर किसी तरह का कोई निशान नहीं है और कुछ भी नहीं लिखा है। एहतियातन तौर पर पठानकोट पुलिस और सीमा सुरक्षा बल ने आसपास के एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।

बमियाल पुलिस चौकी प्रभारी तरसेम सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर 12 बजे के करीब सीमा सुरक्षा बल ने सूचना दी थी कि तरनाह नाले के जरिए एक पाकिस्तानी नाव भारतीय सीमा में पहुंची है जो बहाव में बहकर 45 मीटर तक अंदर आ गई। नाव पठानकोट के बमियाल सेक्टर की सिंबल स्कोल पोस्ट के पास पहुंची थी। उन्होंने बताया कि नाव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


जासूसी के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
जासूसी के आरोप में पठानकोट में स्टेट ऑपरेशन सेल ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की महिला अधिकारी के संपर्क में था। आरोपी पठानकोट में सैन्य छावनी के पास एक क्रशर में काम करता था। देश की अहम जानकारी पाकिस्तान की कुख्यात खुफिया एजेंसी आईएसआई को भेजता था। आरोपी को महिला अधिकारी ने हनी ट्रैप में फंसाया और रुपयों की लालच में वह यह काम करने लगा। एक अन्य मामले में 23 अक्तूबर को ही स्टेट ऑपरेशन सेल ने क्रुनाल कुमार भारिया को गिरफ्तार किया था। क्रुनाल फिरोजपुर में भारतीय सेना की आईटी सेल में तैनात था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें