फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली गुटों में गोली चलने से एक की मौत

Mon, 30 Sep 2013 10:04 PM IST
अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तूत में पुरानी रंजिश को लेकर दो अकाली गुटों में हुए झगड़े के  दौरान चली गोली में एक व्यक्ति की मौत हो गई। गोली से एक व्यक्ति जख्मी हो गया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मरने वाले के सीने में गोली लगी है। उधर, डीएसपी जसवंत सिंह का कहना है कि उन्हें झगड़े के मामले में ज्यादा जानकारी नहीं है।

उन्हें इतना ही पता है कि गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। जख्मी व्यक्ति की भी उन्हें कोई सूचना नहीं है। पुलिस गांव में जाकर जांच-पड़ताल करेगी उसी के बाद किसी के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।

उधर, गांव वासियों का कहना है कि अकाली कार्यकर्ता चमकौर सिंह पुत्र शेर सिंह वासी गांव तूत की इसी गांव के एक गुट के साथ पुरानी रंजिश थी। सोमवार देर शाम उनके बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन


झगड़े में किसी व्यक्ति ने गोली चला दी। गोली चमकौर सिंह के सीने में जा लगी। इस कारण उसकी मौत हो गई। गांव के कुछेक लोगों का कहना है कि कथित तौर पर गुरविंदर सिंह नामक एक व्यक्ति जख्मी हो गया।
विज्ञापन


 उसे एक प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। मृतक चमकौर सिंह का शव सिविल अस्पताल के शवगृह  में रखवाया गया। इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें