दिल्ली-लाहौर समझौता बस के काफिले में अचानक एक कार के आने से बस के साथ चल रही एस्कार्ट जिप्सी पलट गई।
जिप्सी
में ड्राइवर के साथ चार और सुरक्षा कर्मचारी सवार थे। दुर्घटना के दौरान
जिप्सी का ड्राइवर घायल हो गया जबकि बाकी चार सुरक्षा कर्मचारी बालबाल बच
गए। पुलिस ने प्राइवेट कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर
लिया है।
बाद दोपहर दिल्ली से लाहौर जाने वाली बस जब अमृतसर की
लुहारका रोड़ बाईपास के पास पहुंची तो वहां पर पायलेट जिप्सी और बस तो आगे
गुजर गई एस्कार्ट जिप्सी पीछे आ रही थी।
इसी दौरान एक कार चालक ने इस
काफिले में अपनी कार को दाखिल कर दिया। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही
एक्सार्ट जिप्सी कार के साथ टकरा कई और उलट गई। इस दुर्घटना के दौरान
जिप्सी का ड्राइवर घायल हो गया। पुलिस ने घटन के संबंध में मामला दर्ज कर
लिया है।