फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में हादसा: तेज रफ्तार स्कूल वैन ने बुजुर्ग को कुचला, सुबह सैर करने निकला था दौलत राम

Mon, 11 Jul 2022 04:14 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद

सार

बुजुर्ग दौलत राम गांव मौलवीवाला में सुबह सैर कर रहा था। एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया। अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
सैर कर रहे बुजुर्ग को स्कूल बस ने मारी टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के जलालाबाद के गांव मौलवीवाला में सोमवार सुबह करीब सात बजे एक तेज रफ्तार स्कूल वैन ने सैर कर रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग दौलत राम गांव मौलवीवाला में सुबह सैर कर रहा था। एक स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। जिस कारण वह गंभीर जख्मी हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से उसे गंभीर हालत में मुक्तसर साहिब के अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां उसकी मौत हो गई। वैन चालक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया। थाना वैरोका प्रभारी गुरचरण सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा घटनास्थल का दौरा कर मौके से सीसीटीवी फुटेज ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भेजा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें