फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू चुनाव में लहराया NSUI का परचम

Thu, 05 Sep 2013 01:57 AM IST
चंडीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र काउंसिल चुनाव में इस बार राहुल गांधी समर्थित एनएसयूआई ने इतिहास रच दिया। पहली बार पुसू और सोपू का पीयू से सूपड़ा साफ हुआ है।
विज्ञापन


छात्र काउंसिल चुनाव में एनएसयूआई के चंदन सिंह राणा ने जीत दर्ज की है।

संयुक्त सचिव के पद पर भी एनएसयूआई-हिमसू गठबंधन की प्रत्याशी सनी मेहता को जीत हासिल हुई है। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर एबीवीपी-पुसू-इनसो की प्रत्याशी दिशा अरोड़ा और सचिव पद पर भी एबीवीपी-पुसू-इनसो की आभा शर्मा ने जीत दर्ज की है।
विज्ञापन


पीयू में जब से प्रत्यक्ष तौर पर चुनाव शुरू हुआ है, तब से पुसू या सोपू के उम्मीदवार ही चुनाव जीतते रहे हैं।

इस साल एनएसयूआई ने अपने बल पर अध्यक्ष पद का चुनाव जीत कर न सिर्फ पुसू और सोपू को बड़ा झटका दिया है, बल्कि कैंपस में अपनी मजबूती का अहसास भी करा दिया है। पीयू की छात्र काउंसिल में एनएसयूआई और एबीवीपी पहली बार मिल कर काम करेंगे।
विज्ञापन


विजेता..............पद..........वोट.........निकटतम प्रत्याशी...............वोट
चंदन राणा......अध्यक्ष.........3599..........सतवंत सिंह...........2761
दिशा अरोड़ा......उपाध्यक्ष........3260.........विधि भूगड़ा...........2875
आभा शर्मा........सचिव..........3206.........रेशम मित्तल............3040
सनी मेहता........संयुक्त सचिव......2953......अर्जुन अरोड़ा......2903
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें