फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर नहीं चलेंगे किसान कार्ड: पंजाब के टोल प्लाजों पर फर्जी किसान कार्ड पर नहीं मिलेगी छूट, लगेगा टोल

Mon, 12 Aug 2024 06:44 PM IST
अंकेश ठाकुर अतुल मल्होत्रा, जगरांव

सार

पंजाब के टोल प्लाजों पर अब किसान कार्ड नहीं चलेगा। फर्जी किसानी कार्ड से लोग बिना टोल दिए अपने वाहन निकाल लेते थे, लेकिन अब यह तरकीब नहीं चलने वाली है। 
विज्ञापन
फर्जी किसान कार्ड वालों की खैर नहीं। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली मोर्चे के बाद पंजाब में किसानों का खौफ इस कदर बढ़ गया था, कि पंजाब में ज्यादा टोल प्लाजा पर किसानों का टोल नहीं लगता था। इसी का फायदा कुछ शातिर लोगों ने उठाकर कैफे इत्यादि से किसानी संबंधी कार्ड बनवाकर टोल प्लाजा पर बिना टोल दिए गाड़ी निकालनी शुरू कर दी। इससे टोल प्लाजा कंपनी को रोजाना हजारों रुपये का नुकसान झेलना पड़ता था।
विज्ञापन


अब ऐसे जाली किसानों की खैर नहीं है। इसे लेकर चौकी-मान पर बने टोल प्लाजा ऐसे जाली किसानों को पकड़ने की मुहिम शुरू करते हुए टोल प्लाजा पर बोर्ड लगा दिया कि अब टोल प्लाजा पर किसी भी तरह का किसानी कार्ड टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा। कंपनी की और से टोल प्लाजा पर लगाए बोर्ड पर लिखा हुआ है कि किसान कार्ड को किसी भी लाइन में छूट नहीं है। वीआईपी लाइन सिर्फ इमरजेंसी लाइन में एबुलेंस वीआईपी व अधिकारी ही निकलेंगे। टोल प्लाजा मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि जिन लोगों का किसानी से कोई लेना देना नहीं था, वह लोग भी किसान यूनियन के जाली कार्ड बनाकर रोजाना टोल से फ्री निकलते थे।

रोजाना हजारों गाड़ियां निकलती थी फ्री
टोल प्लाजा मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि लुधियाना-फिरोजपुर मार्ग पर गांव चौकी-मान के नजदीक बने टोल प्लाजा पर रोजाना हजारों गाड़ियां फ्री में निकलती थी। इस कारण कंपनी को रोजाना हजारों रुपयों का नुकसान झेलना पड़ता था। इससे कंपनी भी घाटे में जा रही थी। इसी को लेकर जब कंपनी ने ठोस कदम उठाया तो नकली कार्ड धारक पकड़े गए। उन्होंने कहा जब से टोल प्लाजा पर जाली किसानों के कार्ड बंद किए हैं, उनकी एक हजार तक गाड़ी की सेल भी बढ़ गई और असली-नकली किसानों की पहचान भी हो गई। उन्होंने सिर्फ असली किसानों की गाड़ियों के नंबर नोट किए जा रहे हैं, आने वाले समय में सिर्फ उन किसानों को छूट दी जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत
मैनेजर अजय कुमार ने बताया कि दो ही दिनों में उन्होंने हजारों जाली किसान के कार्ड पकड़े गए हैं। इसे लेकर उन्होंने पुलिस विभाग को जाली कार्ड वालों की शिकायत भी दर्ज करवा दी। उन्होंने कहा कि जितने भी कार्ड पकड़े हैं, उन लोगों का किसानी से कोई लेना-देना ही नहीं था। इस दौरान उन्हें पता चला कि जगरांव में एक कैफे में कार्ड तैयार किए जाते हैं, जिसे लेकर पुलिस को शिकायत देकर जांच करने की मांग की जाएगी।

अब गाड़ी पर लगाना होगा किसानी झंडा
इस मामले संबंधी पता चलते ही दशमेश किसान मजदूर यूनियन की बैठक टोल प्लाजा के मैनेजर अजय कुमार के साथ हुई, जिसमें फैसला हुआ कि किसानों की गाड़ी के आगे यूनियन का झंडा लगा होना जरूरी है। चाहे वह किसी भी यूनियन का किसान हो उसे बिना टोल दिए जाने दिया जाए जिसके बाद टोल प्लाजा मैनेजर ने अपनी सहमति दे दी। वहीं, इस दौरान फैसला हुआ कि जाली कार्ड धारकों को रोकने के लिए सख्त कदम उठाते टोल प्लाजा की तरफ से पुलिस विभाग समेत एसडीएम को शिकायत भी है। मैनेजर ने बताया कि कुछ लोग किसानों को बदनाम करने को लेकर जाली कार्ड बना कर हुल्लड़बाजी भी करते हैं और बिना टोल दिए निकल जाते हैं, ऐसे लोगों का पकड़े जाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें