फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में DIG की मौत: डीआईजी चरणजीत सिंह का दिल का दौरा पड़ने से निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

Mon, 12 Aug 2024 05:46 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

पंजाब के सीनियर पीपीएस अधिकारी और डीआईजी चरणजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया। वह इस समय पंजाब होमगार्ड, सिविल डिफेंस फिरोजपुर और जालंधर डिवीजन में बतौर डीआईजी तैनात थे।
विज्ञापन
इंदौर में दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के सीनियर पीपीएस अधिकारी और डीआईजी चरणजीत सिंह का सोमवार को निधन हो गया। डीआईजी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ है। वह इस समय पंजाब होमगार्ड, सिविल डिफेंस फिरोजपुर और जालंधर डिवीजन में बतौर डीआईजी तैनात थे। वह अपनी ड्यूटी मेहनत और ईमानदारी के साथ निभा रहे थे। उनकी कार्य क्षमता और बढ़िया कारगुजरी को देखते हुए ही उनको अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया था। 
विज्ञापन


अमृतसर के जी एन्क्लेव मजीठा रोड पर रहने वाले चरणजीत सिंह का अंतिम संस्कार 14 अगस्त बुधवार को दोपहर एक बजे किया जाएगा। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भगवत सिंह मान, बटालियन कमांडेंट जसकरण सिंह, जिला कमांडेंट मनप्रीत सिंह रंधावा और अन्य अधिकारी ने शोक व्यक्त किया गया है। उन्होंने उनकी पत्नी संगीत कौर, बेटे सर्वप्रथम सिंह और बेटी गुरुसुहानी कौर के साथ संवेदना व्यक्त की है। डीआईजी चरणजीत सिंह का बेटा विदेश में है। उनके आने पर 14 अगस्त को अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें