फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अटारी सीमा ड्रग बरामदगी मामले में एनआईए का एक्शन, तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 16 Dec 2023 07:41 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पंजाब

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कहा कि अप्रैल 2022 में अटारी सीमा पर 102 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
एनआईए (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को कहा कि अप्रैल 2022 में अटारी सीमा पर 102 किलोग्राम हेरोइन की बरामदगी के मामले में वांछित एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। एजेंसी के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि पंजाब के तरनतारन जिले के निवासी अमृतपाल सिंह को एनआईए ने शुक्रवार को हिरासत में ले लिया। वह इस मामले में गिरफ्तार होने वाला तीसरा व्यक्ति है।

विज्ञापन


अब तक की जांच से संकेत मिलता है कि सिंह बैंकिंग और हवाला चैनलों के माध्यम से नकदी और शोधित नशीली दवाओं की आय का संचालक था। सीमा शुल्क विभाग ने 24 और 26 अप्रैल, 2022 को दो किश्तों में कुल 102.784 किलोग्राम हेरोइन जब्त की थी, जिसकी अनुमानित कीमत 700 करोड़ रुपये थी। ड्रग्स अमृतसर के अटारी में एकीकृत चेक पोस्ट के माध्यम से अफगानिस्तान से देश में पहुंचे।

अमृतपाल सिंह ने 2019 से 2021 तक धनराशि के हस्तांतरण की योजना बनाई और सीधे आरोपियों शाहिद अहमद उर्फ काजी अब्दुल वदूद और रजी हैदर जैदी के बैंक खातों में जमा किया। इसके अतिरिक्त धन को गुप्त रूप से हवाला लेनदेन के माध्यम से भी भेजा गया था। शुरुआत में यह मामला सीमा शुल्क विभाग ने दर्ज किया था। हालांकि बाद में जांच एनआईए ने अपने हाथ में ले ली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें