फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला से आई साहे की चिट्ठी: नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द बजेगी शहनाई, सात दिसंबर को होगी बेटे कर्ण की शादी

Mon, 30 Oct 2023 10:29 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, पटियाला

सार

सिद्धू के बेटे कर्ण की सात दिसंबर को शादी तय हो गई है। लड़की के परिवार वाले साहे की चिट्ठी लेकर सिद्धू के घर पहुंचे। पटियाला की रहने वाली इनायत रंधावा व कर्ण ने ऋषिकेश में सगाई की थी।
विज्ञापन
कर्ण और इनायत कौर रंधावा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के घर जल्द ही शहनाई बजने वाली है। सिद्धू के बेटे कर्ण की सात दिसंबर को शादी तय हो गई है। लड़की के परिवार वाले साहे की चिट्ठी लेकर सिद्धू के घर पहुंचे। इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है, जिसमें सिद्धू की होने वाली समधिन की ओर से साहे की चिट्ठी पढ़ी जा रही है। इसके बाद नवजोत सिंह सिद्धू पूछते दिख रहे हैं कि बारात कार में लाएं या घोड़ी पर। इस दौरान वह शगुन की मिठाई भी खा रहे हैं।

विज्ञापन


गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले 26 जून को सिद्धू ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी होने वाली बहू इनायत कौर रंधावा की फोटो शेयर की थी। इनायत रंधावा पटियाला की ही रहने वाली हैं। इनायत व कर्ण ने ऋषिकेश में सगाई की थी। इनायत के पिता मनिंदर रंधावा फौज में सेवाएं निभा चुके हैं। वह पंजाब रक्षा सेवा भलाई विभाग में डिप्टी डायरेक्टर के तौर पर तैनात रहे हैं। 

बेटे की शादी होने के बाद पूरे परिवार में खुशी का माहौल है और परिवार इस समय जोर-शोर से विवाह की तैयारियों में जुट गया है। गौरतलब है कि हाल ही में सिद्धू के जन्मदिन पर उनके बेटे ने पिता को विशेष तोहफा देते हुए पगड़ी बांधना शुरू किया है। इससे पहले कर्ण ने कभी पगड़ी नहीं बांधी थी। कर्ण का कहना है कि लोग उनसे इसे लेकर अक्सर सवाल भी पूछते थे, लेकिन अब अपने पिता की खुशी के लिए पगड़ी बांधेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें