हरियाणा निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा को मानसा पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। आरोप है कि आरोपी ने हरियाणा मॉड्यूल के सभी शूटरों को उकलाना क्षेत्र में शरण दी थी।
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले शूटरों को पनाह देने के आरोपी हरियाणा निवासी जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा को मानसा पुलिस सोमवार को अदालत में पेश करेगी। अभी वह गुरुग्राम जेल में बंद है। 29 मई को हत्या के बाद आरोपी ने हरियाणा मॉड्यूल के सभी शूटरों को उकलाना क्षेत्र में शरण दी थी।
विज्ञापन
जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा हरियाणा के जींद जिले का रहने वाला है। उसके संबंध लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ गैंग से बताए जा रहे हैं। आरोपी का संबंध मानसा के सीआईए थाने से भागे दीपक टीनू से भी बताया जा रहा है। जोगिंदर सिंह उर्फ जोगा ने मानसा सीआईए से भागने के बाद भी टीनू की मदद की थी।