फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिसवां डैम पर संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुल्लांपुर/नयागांव। सिसवां डैम में शनिवार दोपहर एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कृष्ण वासी कैंबवाला के रूप में हुई है। मुल्लांपुर पुलिस ने लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खरड़ सरकारी अस्पताल में भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कृष्ण पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव कैंबवाला में रहता था। वहीं पर जीजा के साथ कबाड़ का काम करता था। उसके जीजा सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार की सुबह 11 बजे कृष्ण को उसके तीन दोस्तों (दो लड़के और एक लड़की) ने फोन कर बुलाया था। वे चारों कार में सिसवां डैम पर घूमने के लिए निकले थे। दोपहर एक बजे उन्हें मुल्लांपुर थाने से फोन आया था कि उनके पहचान की व्यक्ति की हालत गंभीर है और वे उसे लेकर खरड़ सरकारी अस्पताल जा रहे हैं और पुलिस ने घरवालों को अस्पताल में आने के लिए बोला था। वहां पहुंचने पर पता चला कि कृष्ण की मौत हो चुकी है। घरवालों ने साथ में गए दोस्तों पर मारने की आशंका जताई है।
कृष्ण के जीजा का कहना है कि उन्हें पुलिस ने बताया है कि कृष्ण के दोस्तों ने कहा कि पेशाब करने के लिए डैम के नीचे उतरते वक्त कृष्ण का पांव फिसल गया था। इससे वह नीचे गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे बाद में अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया उनका आरोप लगाया कि जब वह कृष्ण के दोस्त साथ गए थे तो वह उसे ऐसी हालत में छोड़कर क्यों भाग गए। एंबुलेंस बुलाकर अस्पताल में उसे क्यों नहीं ले गए। इस बात से परिजनों को उनके दोस्तों पर शक है और पुलिस से इस विषय पर जांच करने की अपील की है।
विज्ञापन

कोट
सिसवां डैम पर शनिवार को पर्यटकों की काफी भीड़ होती है। ऐसी स्थिति में इस मामले को किसी आशंका से नहीं देख सकते। पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की जांच की जाएगी। -राजकुमार, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें