फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्कार्पियो कार चालक की लापरवाही से युवक हुआ दिव्यांग

विज्ञापन
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल में मारी थी टक्कर
विज्ञापन

टांग की कटी नसें, घुटना भी हुआ चूर, मामला दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

मोहाली। स्काॅर्पियो कार चालक की लापरवाही से सड़क हादसे में घायल हुए युवक की डॉक्टरों को टांग काटनी पड़ी। डॉक्टरों का कहना था कि उसकी टांग की नसें कट चुकी हैं और घुटना का चूरा हो गया है। स्कॉर्पियो कार चालक की लापरवाही के कारण गांव स्नेटा का रहने वाला कुलदीप सिंह दिव्यांग हो गया है। इस मामले में घायल कुलदीप सिंह के ताया के लड़के के बयान पर स्कार्पियो कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान गुरप्रीत सिंह निवासी टंगोरी आईटी सिटी के रूप में हुई है।
विज्ञापन


पवन कुमार ने बताया कि वह स्नेटा गांव में उसकी आटा चक्की है। 22 अक्टूबर को वह अपने चाचा के लड़के दिलबाग सिंह को मिलने स्नेटा कॉलोनी के पीछे एचपी पेट्रोल पंप पर गया था। बाद में वहां दिलबाग सिंह का छोटा भाई कुलदीप सिंह भी आ गया। उन्होंने वहां कुछ समय अपनी घरेलू बातचीत की जिसके बाद दोनों अपने-अपने घर स्नेटा निकल पड़े। कुलदीप सिंह उसके आगे मोटरसाइकिल पर जा रहा था और वह उसके पीछे था। जब कुलदीप सिंह स्नेटा कॉलोनी के पास लांडरा-बनूड हाईवे पर एचपी पेट्रोल पंप क्रॉस करने लगा तो लांडरां साइड से आई तेज रफ्तार स्काॅर्पियो कार ने कुलदीप सिंह को चपेट में ले लिया। हादसे में कुलदीप सिंह टांग और सिर पर गंभीर चोट आई। स्काॅर्पियो कार चालक उनके पास आया और अपना नाम गुरप्रीत सिंह बताया। बाद में लोगों को इकट्ठा होता देख वह फरार हो गया। लोग कुलदीप सिंह को जीएमसीएच-32 ले गए, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। वहां डॉक्टरों ने बताया कि उसकी टांग की नसें कट चुकी हैं और घुटना पूरी तरह पिचक गया है। बाद में डॉक्टरों ने उसकी टांग काट दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें