फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: दुकानों से नोटों के हार और नकदी चुराने वाले युवक-युवती गिरफ्तार

Tue, 08 Oct 2024 03:00 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
नोट वाले हार और नकदी से भरे दो थैले बरामद, वारदात से पहले रोनी करती थी रेकी
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। शहर के विभिन्न बाजारों में स्थित जनरल स्टोर्स को निशाना बनाकर नोटों वाले हार और नकदी चुराने वाले युवक-युवती को खरड़ सिटी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जुलाई के अंतिम सप्ताह में एक के बाद एक विभिन्न चोरी की वारदातों ने दुकानदारों के होश उड़ा दिए थे। पुलिस ने जीटीबी नगर में रहने वाले एक युवक और युवती को काबू करके उनके कमरे से नोट वाले हार और नकदी से भरे दो थैले बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी युवक-युवती को खरड़ अदालत में पेश किया जहां से दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश दिए। आरोपियों की पहचान मूलरूप से राजपुरा निवासी 22 वर्षीय मनप्रीत और उसकी मित्र 24 वर्षीय रोनी के रूप में हुई है। मनप्रीत एक शातिर चोर बताया जाता है, जिसके खिलाफ पूर्व में चोरी के करीब तीन-चार मामले दर्ज हैं। इनमें एक मामले में वह जमानत पर है। मनप्रीत अक्सर जेल से छूटने के बाद फिर से सक्रिय हो जाता था। इससे पहले चंडीगढ़, पटियाला और अब खरड़ में चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। करीब तीन महीने पहले बुड़ैल जेल से छूटने के बाद पटियाला के एक मंदिर में मनप्रीत की मुलाकात रोनी से से हुई थी। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई और युवती मनप्रीत के साथ ही रहने लगी। दोनों ने करीब तीन महीने पहले खरड़ के जीटीबी नगर में कमरा किराये पर लिया था। दो महीने तक शांत रहने के बाद पैसों की जरूरत पड़ने पर वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगे।
विज्ञापन



वारदात से पहले रोनी करती थी रेकी
खरड़ के मेन बाजार में इन आरोपी युवक-युवती ने सबसे पहली वारदात अग्रवाल जनरल स्टोर में की थी। जहां रोनी एक ग्राहक बनकर दुकान में गई और वहां की सारी जानकारी मनप्रीत को दी। इसके बाद मनप्रीत ने रात के समय दुकान में सेंध लगाकर करीब 90 हजार रुपये के नोट वाले हार चुरा लिए। दो दिन बाद 25 जुलाई को युवती ने निज्जर रोड पर तनेजा जनरल स्टोर की रेकी की, इसके बाद उसी रात लोहे की राड से शटर उखाड़कर आरोपी ने करीब 20 हजार की नकदी, 80 हजार के नोट वाले हार और कुछ परफ्यूम आदि चोरी कर किए। अगले दिन युवती रोनी रबर बैंड खरीदने के बहाने मेन बाजार में राकेश कुमार एंड संस नामक दुकान में गई तो सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई और उसी रात आरोपी ने इस दुकान से करीब ढाई लाख के नोट वाले हार और दो लाख की नकदी चुरा ली। एक के बाद एक हो रही वारदात से दुकानदारों की ही नहीं पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ चुकी थी। अब पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें